Home राज्य बोधगया में 2 दिसंबर से शुरू होगा 21वां इंटरनेशनल त्रिपिटक चांटिंग समारोह,...

बोधगया में 2 दिसंबर से शुरू होगा 21वां इंटरनेशनल त्रिपिटक चांटिंग समारोह, 21 देशों के बौद्ध श्रद्धालु होंगे शामिल

0
6

बोधगया : विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना के साथ विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर परिसर में आगामी 2 दिसंबर से 21वें इंटरनेशनल त्रिपिटक चांटिंग समारोह का आयोजन किया जायेगा। 10 दिनों तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय धार्मिक आयोजन में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति के अनुसार, समारोह में दुनिया के 21 देशों के बौद्ध श्रद्धालु, भिक्षु और भिक्षुणियां हिस्सा लेंगे।

लाइफ ऑफ बुद्धा धर्मा फाउंडेशन इंटरनेशनल के तत्वावधान में इंटरनेशनल त्रिपिटक चांटिंग काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत अभिधम्म पिटक के प्रथम पाठ से होगी। इस दौरान महाबोधि मंदिर परिसर में बौद्ध धर्म के पवित्र ग्रंथों का सामूहिक पाठ किया जायेगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को विश्वभर में प्रसारित करना है।

21 देशों के बौद्ध श्रद्धालु होंगे शामिल

आयोजकों के मुताबिक, इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में करीब 20 हजार भारतीय भिक्षु और भिक्षुणियों के साथ विभिन्न देशों के बौद्ध धर्मावलंबी शामिल होंगे। थाईलैंड, म्यांमार, श्रीलंका, कंबोडिया, लाओस, वियतनाम, इंडोनेशिया, नेपाल, बांग्लादेश और अमेरिका समेत 21 देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी।

समारोह में विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु और भिक्षुणियां एक साथ त्रिपिटक का पाठ करेंगे। इससे बोधगया एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

शोभायात्रा से होगा समारोह का आगाज

समारोह की शुरुआत 2 दिसंबर की सुबह आठ बजे विभिन्न देशों से आये बौद्ध श्रद्धालुओं और भिक्षुओं की भव्य शोभायात्रा से होगी। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे महाबोधि मंदिर परिसर में पवित्र बोधिवृक्ष की छांव में त्रिपिटक चांटिंग समारोह का विधिवत उद्घाटन किया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद सामूहिक त्रिपिटक पाठ का सिलसिला शुरू होगा, जो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 दिनों तक चलेगा।

समारोह के बाद तीन दिवसीय पदयात्रा

10 दिवसीय त्रिपिटक चांटिंग समारोह के समापन के बाद 13, 14 और 15 दिसंबर को तीन दिवसीय पदयात्रा आयोजित की जायेगी। इस दौरान बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले स्थलों की यात्रा करेंगे।

पदयात्रा के तहत जेठियन घाटी, गुरुपदगिरि पर्वत और राजगीर को शामिल किया गया है। इस यात्रा के माध्यम से भगवान बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों और उनकी शिक्षाओं को समझने का अवसर मिलेगा। आयोजन से बोधगया सहित पूरे गया जिले में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार विधानसभा सत्र से पहले पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, विधानसभा के 2 किमी दायरे में धारा 163 लागू; धरना-प्रदर्शन पर रोक राज्य

बिहार विधानसभा सत्र से पहले पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, विधानसभा के 2 किमी दायरे में धारा 163 लागू; धरना-प्रदर्शन पर रोक