Home राज्य बिहार विधान परिषद में बड़ा फैसला! निजी सहायक के 7 और डाटा...

बिहार विधान परिषद में बड़ा फैसला! निजी सहायक के 7 और डाटा ऑपरेटर के 33 अभ्यर्थियों पर गिरी गाज

0
10

पटना : बिहार विधान परिषद सचिवालय से भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। निजी सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर नियुक्ति को लेकर सचिवालय ने सख्त फैसला लिया है। निजी सहायक के सातों सफल अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वहीं, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 33 सफल अभ्यर्थियों की टंकण दक्षता की जांच कराई गई है।

दरअसल, बिहार विधान परिषद सचिवालय की ओर से विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत स्टेनोग्राफर और आप्त सचिव संवर्ग में निजी सहायक के सात रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई थी। अंतिम परीक्षा परिणाम में सात अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। इसके बाद उनकी हिंदी आशुलेखन यानी शॉर्टहैंड की व्यावहारिक दक्षता की जांच के लिए विषय विशेषज्ञों के तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया गया।

यह जांच 4 नवंबर और 18 नवंबर 2026 को आयोजित की गई। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि जांच के दौरान सभी सात अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद सचिवालय ने सुगंधा सिंह, अमन कुमार, नमन राज, अंजली कुमारी आनंद, सुमित राज, गुड़िया कुमारी और शिवम भारती को अयोग्य घोषित कर दिया। इस तरह निजी सहायक के सातों पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया रद्द कर दी गई है।

इस संबंध में बिहार विधान परिषद के उप सचिव नवीन कुमार मिश्र की ओर से आधिकारिक सूचना जारी की गई है। अभ्यर्थियों को उनके आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर और ई-मेल के जरिए भी इसकी जानकारी दी जाएगी।

वहीं, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 35 रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर भी सचिवालय ने सख्ती दिखाई है। अंतिम परीक्षाफल में सफल घोषित किए गए कुल 33 अभ्यर्थियों की हिंदी और अंग्रेजी टंकण दक्षता की व्यावहारिक जांच 18 नवंबर 2026 को आयोजित की गई। यह जांच मुख्य भवन में दो पालियों में विषय विशेषज्ञों के तीन सदस्यीय पैनल की निगरानी में हुई।

पूरी प्रक्रिया को स्वच्छ और निष्पक्ष बनाने के लिए हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और मौके पर दंडाधिकारी की भी तैनाती की गई थी। सचिवालय ने स्पष्ट किया था कि सभी सफल अभ्यर्थियों के लिए इस जांच में शामिल होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी जांच में शामिल नहीं होंगे, उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

इस फैसले के बाद बिहार विधान परिषद सचिवालय की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर चर्चा में है। निजी सहायक के सभी सात पदों पर नियुक्ति रद्द होने के साथ ही डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती में भी अभ्यर्थियों की व्यावहारिक दक्षता को लेकर सख्ती बरती गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
रूस, चीन और अमेरिका की साझा घोषणाः पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति बढ़ेगी, परमाणु जोखिम कम करने पर बातचीत विश्व समाचार

रूस, चीन और अमेरिका की साझा घोषणाः पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति बढ़ेगी, परमाणु जोखिम कम करने पर बातचीत