Homeराज्यकांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का सुझाव

कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का सुझाव

किऊल से रात 11 बजे सुल्तानगंज के लिए ट्रेन चलाने की मांग, दानापुर से भी स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव

लखीसराय 8 अगस्त : सावन में सुल्तानगंज जाने वाले कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए किऊल आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने विशेष ट्रेनों के परिचालन का सुझाव दिया है। उन्होंने रेलवे के सक्षम अधिकारियों से इस प्रस्ताव पर विचार करने का अनुरोध किया है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर के सुझाव के अनुसार, दानापुर से सुल्तानगंज के लिए एक कांवड़िया स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन चलायी जा सकती है। इस ट्रेन को दानापुर से शाम 4:15 बजे रवाना होने वाली 13402 दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से पहले चलाने का सुझाव दिया गया है। इससे स्थानीय श्रद्धालु समय पर सुल्तानगंज पहुंचकर अगले दिन सुबह गंगा स्नान कर सकेंगे और गंगाजल लेकर देवघर की यात्रा कर सकेंगे।

वहीं, किऊल जंक्शन से रात करीब 11 बजे सुल्तानगंज के लिए एक अन्य स्पेशल ट्रेन चलाने का सुझाव दिया गया है। बताया गया है कि इस समय नवादा, शेखपुरा और कोलकाता की ओर से बड़ी संख्या में कांवड़िये किऊल पहुंचते हैं। इससे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है और नियमित ट्रेनों के परिचालन एवं सामान्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर के अनुसार, दोनों विशेष ट्रेनों के परिचालन से कांवड़ियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। साथ ही नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा और सुल्तानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगम रेल सेवा मिल सकेगी।

रेलवे प्रशासन से श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण और नियमित यात्रियों की परेशानी को देखते हुए प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया गया है।

लखीसराय से सरफराज आलम की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments