Home राज्य Ganga Vilas Cruise: पुल और क्रूज के बीच बचा महज 6 इंच...

Ganga Vilas Cruise: पुल और क्रूज के बीच बचा महज 6 इंच का फासला, नवगछिया चैनल से पहली बार गुजरा जहाज

0
7

भागलपुर : गंगा नदी का जलस्तर कम होने के बीच गंगा विलास क्रूज का सुरक्षित परिचालन चर्चा का विषय बन गया है। शुक्रवार को इस सीजन में पहली बार क्रूज ने अपना निर्धारित रास्ता छोड़कर नवगछिया चैनल से सफर पूरा किया। खास बात यह रही कि रास्ते में पड़ने वाली पुलिया के नीचे से गुजरते समय जहाज और पुल के बीच महज छह इंच का फासला बचा था। हालांकि, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) की तकनीकी जांच और आधिकारिक अनुमति के बाद क्रूज सुरक्षित रूप से आगे बढ़ गया।

दरअसल, गुरुवार की शाम भागलपुर पहुंचने के बाद गंगा विलास क्रूज को बाबूपुर घाट पर रोककर रखा गया था। गंगा में पानी कम होने के कारण जहाज के सुरक्षित परिचालन को लेकर चिंता थी। इसके बाद भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की टीम ने रास्ते में पड़ने वाली पुलिया का सर्वे किया और जहाज के गुजरने के लिए उपलब्ध जगह की मापी की। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे आधिकारिक क्लीयरेंस मिलने के बाद क्रूज मुंगेर के लिए रवाना हुआ।

इस सफर का सबसे दिलचस्प पहलू पुलिया के नीचे से जहाज का गुजरना रहा। अधिकारियों के मुताबिक, गंगा का जलस्तर कम होने के कारण पुल और क्रूज के ऊपरी हिस्से के बीच काफी कम जगह बची थी। तकनीकी आकलन और बेहद सावधानी के साथ जहाज को वहां से निकाला गया। इस दौरान पुल और क्रूज के बीच करीब छह इंच का अंतर रहा।

निर्धारित अनुमति मिलने के बाद गंगा विलास क्रूज ने नवगछिया चैनल को सुरक्षित पार कर लिया। इस सीजन में पहली बार जहाज ने इस वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल किया है। शुक्रवार शाम तक क्रूज मुंगेर के बबुआ घाट पहुंच गया।

मुंगेर पहुंचने के बाद शनिवार को क्रूज में सवार देशी-विदेशी पर्यटकों को स्थानीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान पर्यटक विश्व प्रसिद्ध बिहार योग विद्यालय, शक्तिपीठ चंडिका स्थान और मुंगेर के अन्य ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों को देखेंगे। इसके बाद क्रूज अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना होगा। कम जलस्तर के बीच वैकल्पिक रास्ते से गंगा विलास क्रूज का सुरक्षित गुजरना अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
सुधा डेयरी के गंदे पानी से 40 एकड़ जमीन को मिलेगी मुक्ति, 2.4 KM लंबी अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने की राज्य

सुधा डेयरी के गंदे पानी से 40 एकड़ जमीन को मिलेगी मुक्ति, 2.4 KM लंबी अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने की