Home राज्य सड़क हादसे में घायलों को बड़ी राहत, अब डेढ़ लाख रुपये तक...

सड़क हादसे में घायलों को बड़ी राहत, अब डेढ़ लाख रुपये तक होगा मुफ्त इलाज

0
6

बेतिया : बिहार के बेतिया से सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब सड़क हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए पैसों की चिंता नहीं करनी होगी। जिला परिवहन विभाग ने दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार की व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत सरकारी अस्पतालों के साथ जिले के 10 चयनित निजी अस्पतालों में भी घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा।

इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अधिकतम सात दिनों तक या डेढ़ लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिलेगी। दोनों में से जो सीमा पहले पूरी होगी, उसी के बाद कैशलेस उपचार की सुविधा समाप्त हो जाएगी। इस पहल का उद्देश्य हादसे के बाद घायलों को बिना आर्थिक परेशानी के जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

अक्सर सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार परिजन अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के लिए पैसों का इंतजाम करने में जुट जाते हैं। वहीं, बेहतर चिकित्सा सुविधा वाले अस्पताल की तलाश में भी कीमती समय निकल जाता है। ऐसे में कैशलेस उपचार की यह व्यवस्था दुर्घटना पीड़ितों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।

परिवहन विभाग ने ‘हर यात्रा का हमसफर’ टैगलाइन के साथ यह राहत व्यवस्था शुरू की है। जिला परिवहन पदाधिकारी अमित राज ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को बिना किसी आर्थिक परेशानी के समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। इसके लिए सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों को भी जोड़ा गया है।

जिला परिवहन विभाग ने कैशलेस उपचार के लिए जिन 10 निजी अस्पतालों को चिह्नित किया है, उनमें गंगा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर, सिन्हा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लैप्रोस्कोपिक सेंटर, एमएस आदर्श हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, डॉ. सुरेश प्रसाद नेत्र एवं दंत चिकित्सा अस्पताल, ध्रुव नेत्रालय, शुभम स्टोन लेप्रोस्कोपी अस्पताल, काजी हेल्थ केयर, आरएच स्टोन सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, तिवारी श्यामा अस्पताल और सर्जरी एंड रिसर्च सेंटर शामिल हैं।

इन अस्पतालों में निर्धारित नियमों के अनुसार सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। इस पहल से उम्मीद है कि हादसे के बाद घायलों को समय पर इलाज मिल सकेगा और आर्थिक परेशानी की वजह से उपचार में देरी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
सुधा डेयरी के गंदे पानी से 40 एकड़ जमीन को मिलेगी मुक्ति, 2.4 KM लंबी अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने की राज्य

सुधा डेयरी के गंदे पानी से 40 एकड़ जमीन को मिलेगी मुक्ति, 2.4 KM लंबी अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने की