Homeराज्यबिहार के नवादा में आकाशीय बिजली से तीन लोगों की मौत, तीन...

बिहार के नवादा में आकाशीय बिजली से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

नवादा, 11 अगस्त : बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के अमावां पश्चिमी पंचायत अंतर्गत दरियापुर गांव में मंगलवार की देर शाम अचानक तेज बारिश और गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोगों के घायल हो गए। गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को रजौली अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार की देर शाम मौसम अचानक खराब हो गया। तेज बारिश के साथ जोरदार गरज-चमक हो रही थी। इसी दौरान ग्रामीण मनोज यादव के खेत में धान की रोपनी के लिए लाये गए मजदूर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजने की व्यवस्था में जुट गए। सूचना मिलने पर रजौली थाना की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

इस घटना से दरियापुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतकों के आश्रितों को आपदा राहत के तहत मिलने वाली सरकारी अनुग्रह राशि जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments