Homeविश्व समाचारकतर का ईरान के तीन पायलटों को हिरासत में लेने के दावे...

कतर का ईरान के तीन पायलटों को हिरासत में लेने के दावे से इनकार

दोहा (कतर), 16 अगस्त : कतर ने ईरान के तीन पायलटों को हिरासत में लेने के दावे से इनकार किया है। कतर ने कहा कि ऐसे आरोप गुमराह करने वाले हैं। यह बातें मनगढ़ंत हैं। इससे क्षेत्रीय तनाव को कम करने के लिए किए जा रहे राजनयिक प्रयासों को धक्का लग सकता है।

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. माजिद मोहम्मद अल-अंसारी ने अब से करीब छह घंटे पहले एक्स पोस्ट में इस दावे को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। डॉ. माजेद अल-अंसारी ने लिखा, ” हम ईरानी पायलटों को हिरासत में लेने के बारे में फैल रही खबरों का पूरी तरह से खंडन करते हैं। हमें इस समय ऐसे गुमराह करने वाले बयानों पर हैरानी है, जबकि इस इलाके में तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक कोशिशें और पहल चल रही हैं।”

उन्होंने लिखा, ”हम फिर से कहते हैं कि कतरी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने और टारगेट की दिशा की पुष्टि होने के बाद संबंधित पायलटों से संपर्क किया गया था। नियमों का पालन करने और उनसे संपर्क करने की कोशिश के बावजूद कोई जवाब न मिलने पर, अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार अपने इलाके की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए गए। उस समय आधिकारिक चैनलों के जरिए यह बात साफ कर दी गई थी।”

डॉ. माजिद ने कहा, ”इस संदर्भ में, हम बताना चाहते हैं कि कतर की सर्च एंड रेस्क्यू टीमों ने पायलटों के अवशेषों को खोजने में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाईं। कतर ने अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के संबंधित प्रावधानों के अनुसार, मिले एक पायलट के अवशेषों को सौंपने के लिए ईरानी पक्ष से बातचीत भी की।”

उन्होंने कहा कि कतर ने अप्रैल में सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी देने के लिए ईरानी टीम को आने का न्योता भी दिया था, लेकिन ईरानी पक्ष ने अभी तक इस न्योते का कोई जवाब नहीं दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments