Home राज्य अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अर्पित की...

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

0
171

पटना, 16 अगस्त : देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को पटना के पाटलिपुत्र पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक रत्नेश कुशवाहा, विधायक संजय कुमार गुप्ता और विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित अन्य लोगों ने अटल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन के साथ राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान और उनके सार्वजनिक जीवन को याद किया गया।

अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रमुख राजनेताओं में रहे और उन्होंने तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उनके राष्ट्र के प्रति योगदान और सार्वजनिक जीवन में उनकी भूमिका को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
ट्रंप के दूत की मध्य पूर्व यात्रा से पहले हमास प्रमुख खलील अल-हय्या आज पहुंचेंगे मिस्र विश्व समाचार

ट्रंप के दूत की मध्य पूर्व यात्रा से पहले हमास प्रमुख खलील अल-हय्या आज पहुंचेंगे मिस्र