Homeक्राइम न्यूज़रानीगंज स्पर के पास 342 किलो गांजा बरामद, तस्कर पुलिस को चकमा...

रानीगंज स्पर के पास 342 किलो गांजा बरामद, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार

सुपौल, 17 अगस्त : जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोसी पूर्वी तटबंध के रानीगंज स्पर संख्या-4 के पास से 342 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा प्लास्टिक के बोरों में रखा हुआ था।

पुलिस के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये प्रति किलो की दर से 1 करोड़ 36 लाख 80 हजार रुपये है। वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वीरपुर अनुमंडल क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार को सूचना मिली कि रानीगंज कोसी बांध के स्पर संख्या-4 के समीप गांजे की खेप पहुंचाई गई है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान कोसी नदी में बांस, रस्सी और ट्रक के ट्यूब से तैयार की गई नाव से गांजा लदे प्लास्टिक के बोरे बरामद किए गए। सभी बोरों की जांच करने पर उनमें गांजा पाया गया।

इसके बाद पुलिस ने सभी बोरों को जब्त कर थाने लाया और वजन कराया, जिसमें कुल 342 किलो गांजा मिला।पुलिस ने गांजे के साथ बांस, रस्सी और ट्रक के ट्यूब से तैयार की गई नाव भी बरामद की है। पुलिस को आशंका है कि तस्कर कोसी नदी के रास्ते मादक पदार्थ की खेप को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे।

हालांकि पुलिस की कार्रवाई से पहले ही तस्कर मौके से भाग निकले। वीरपुर एसडीपीओ ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बरामद गांजे को नदी के रास्ते ले जाने वाले तस्करों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस कार्रवाई भी कर रही है।

छापेमारी दल में भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, सहायक अवर निरीक्षक बिपिन कुमार और पीटीसी रामचन्द्र चौधरी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments