Homeराज्यअसमअसम में बाढ़ से 147 गांवों के 31918 नागरिक अभी भी प्रभावित,...

असम में बाढ़ से 147 गांवों के 31918 नागरिक अभी भी प्रभावित, एक और शव बरामद

गुवाहाटी, 18 अगस्त : असम में बाढ़ से पांच जिलों के 147 गांवों के 31918 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। नदियों का जलस्तर सामान्य स्तर तक पहुंच गया है। प्रभावित लोग जीवन को फिर से पटरी पर लाने के लिए जद्दो-जहद कर रहे हैं। इस बीच शिवसागर जिले में एक और व्यक्ति की शव बरामद हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने सोमवार को शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट और गोलाघाट ज़िलों के 31,951 बाढ़-प्रभावित परिवारों के लिए अंतरिम बाढ़ राहत जारी की। बाढ़-प्रभावित परिवारों को अंतरिम सहायता के तौर पर अब तक 146.26 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को सामान्य जीवन शुरू करने में मदद करने के लिए हर जरूरी सहायता दी जाएगी।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 17 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार, सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रहीं है। एक व्यक्ति का और शव बरामद हुआ है। इस तरह बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों की 106 तक पहुंच गई है। बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान शिवसागर, चराईदेव एवं जोरहाट जिलों में हुआ है।

वर्तमान समय में बाढ़ की स्थिति कुल 5 जिलों में बनी हुई है। प्रभावित जिलों में गोलाघाट, शिवसागर, नगांव, बिश्वनाथ एवं जोरहाट शामिल हैं। राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए अभी भी कुल 11 राहत शिविर एवं 4 राहत वितरण केंद्र समेत कुल 15 शिविर क्रियान्वित रखे हैं।

बाढ़ में राहत एवं बचाव अभियान में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन आदि एजेंसियां जुटी हुईं हैं। इस बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में सोमवार को राज्य सरकार ने कुल 6 मेडिकल टीमों को तैनात किया। बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments