Homeराज्यबिहारसंत रविदास की 650वीं जयंती पर कटिहार में 'समरसता संकल्प अभियान' शुरू,...

संत रविदास की 650वीं जयंती पर कटिहार में ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू, हर गुरुवार लगेंगे विशेष विकास शिविर

कटिहार, 19 अगस्त : श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर कटिहार जिले के सभी अनुसूचित जाति टोलों में 18 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक व्यापक ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इस छह महीने लंबे अभियान का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में विभिन्न सरकारी योजनाओं और नागरिक सुविधाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है।

जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि अभियान के शुरुआती चरण में 18 से 20 अगस्त तक जिले के सभी प्रखंडों में कलश यात्रा निकाली जा रही है, जो जिला स्तर से शुरू होकर पंचायत और घर-घर तक भ्रमण करेगी। इसके सुचारू संचालन के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। वहीं योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए 27 अगस्त से 15 फरवरी 2027 तक हर गुरुवार को प्रखंडवार रोस्टर के अनुसार ‘श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर’ आयोजित होंगे। इन शिविरों से पूर्व संबंधित विभाग आवेदनों का निष्पादन पूरा कर लेंगे, ताकि शिविर के दिन सीधे लाभार्थियों को उनके अधिकारों का वितरण किया जा सके और छूटे हुए लोगों से नए आवेदन भी लिए जा सकें।

संत रविदास के संदेशों और सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए माह सितंबर से अक्टूबर 2026 तक सभी प्रखंडों में विशेष आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संवाद) वाहनों का संचालन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 15 फरवरी 2027 तक जिले के विद्यालयों में खेलकूद, साइकिल रैली, वाद-विवाद, निबंध और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। साथ ही, अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए जिला स्तर पर 3D प्रिंटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ‘इंडस्ट्री 4.0’ से जुड़े विशेष कौशल विकास प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments