Homeराज्यबिहार से 3637 जायरीन जाएंगे मक्का-मदीना, पटना और गया एयरपोर्ट से होगी...

बिहार से 3637 जायरीन जाएंगे मक्का-मदीना, पटना और गया एयरपोर्ट से होगी रवानगी

पटना : वर्ष 2027 में बिहार से 3637 लोग हज यात्रा पर जाएंगे। अप्रैल के पहले सप्ताह में हज यात्रा शुरू होगी। इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से जानकारी दी गई।

विभाग के अनुसार बिहार के हज यात्रियों की रवानगी पटना एयरपोर्ट एवं गया एयरपोर्ट से होगी। चयनित जायरीन को कवर नंबर जारी कर दिया गया है। चयनित यात्रियों को तय समय सीमा के भीतर यात्रा की पहली किस्त जमा करनी होगी।

15 साल से कम उम्र के बच्चों को यात्रा की अनुमति नहीं
विभाग के अनुसार हज यात्रा के लिए 15 साल से कम उम्र के बच्चों को हज यात्रा की अनुमति नहीं होगी। वहीं, 65 साल से अधिक उम्र के जायरीन के साथ एक अटेंडेंट का होना अनिवार्य होगा। अटेंडेंट का पूरा खर्च संबंधित यात्री को ही उठाना होगा।

महिलाएं भी हज यात्रा पर जा सकती हैं, लेकिन उनके कवर में कम से कम चार लोगों का होना जरूरी है। चयनित जायरीन को पहली किस्त के तौर पर 1 लाख 52 हजार 300 रुपये जमा करने होंगे। इसमें 300 रुपये प्रोसेसिंग चार्ज शामिल है।

मुस्लिम आबादी के आधार पर केंद्रीय हज कमेटी बिहार के लिए हर साल करीब 12 हजार का हज कोटा तय करती है। हालांकि, पिछले कई वर्षों से बिहार का कोटा पूरा नहीं भर पा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments