HomeदेशBSNL का सस्ता धमाका! 39 रुपये में 20GB डेटा, 1 दिन की...

BSNL का सस्ता धमाका! 39 रुपये में 20GB डेटा, 1 दिन की वैलिडिटी; 12 सितंबर तक फ्रीडम ऑफर का भी लाभ

नई दिल्ली : सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL लगातार अपने यूजर्स के लिए किफायती रिचार्ज प्लान और नए ऑफर पेश कर रही है। कंपनी ने हाल ही में 40 रुपये से कम कीमत वाला एक नया डेटा प्लान लॉन्च किया है। महज 39 रुपये में आने वाले इस प्लान में यूजर्स को 20GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा BSNL अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में भी तेजी से काम कर रही है और इस साल बड़ी संख्या में नए 4G और 5G टावर लगाने की तैयारी में है।

39 रुपये में मिलेगा 20GB डेटा

BSNL ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए 39 रुपये वाले इस नए प्रीपेड प्लान की जानकारी दी है। यह एक डेटा-ओनली प्लान है, जिसकी वैलिडिटी सिर्फ एक दिन की है। प्लान में यूजर्स को 20GB हाई स्पीड डेटा मिलता है।

यह प्लान उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकता है जिन्हें किसी खास दिन ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ती है और वे इसके लिए ज्यादा कीमत वाला रिचार्ज नहीं कराना चाहते। हालांकि, इसमें वॉइस कॉलिंग या SMS जैसे दूसरे सामान्य बेनिफिट शामिल नहीं हैं।

1 रुपये वाले फ्रीडम ऑफर की भी चर्चा

BSNL ने नए यूजर्स के लिए 1 रुपये वाले फ्रीडम ऑफर की भी घोषणा की है। इस ऑफर के तहत नए ग्राहकों को फ्री SIM कार्ड के साथ 24 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। इसमें पूरे 24 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का फायदा मिलता है।

इसके अलावा ग्राहकों को प्रतिदिन 1GB डेटा यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 24GB डेटा दिया जाता है। कंपनी का यह खास ऑफर 12 सितंबर तक ही उपलब्ध है।

365 दिन वाले प्लान पर भी बड़ा फायदा

BSNL अपने सालाना रिचार्ज प्लान पर भी ग्राहकों को अतिरिक्त वैलिडिटी का लाभ दे रहा है। 365 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान पर फ्रीडम ऑफर के तहत 47 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी दी जा रही है। इसके बाद प्लान की कुल वैलिडिटी बढ़कर 412 दिन हो जाती है।

इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही पूरे साल फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ भी दिया जाता है। BSNL का यह ऑफर भी 12 सितंबर को समाप्त हो रहा है।

1 लाख नए 4G/5G टावर लगाने की तैयारी

सस्ते रिचार्ज प्लान के साथ BSNL अपने नेटवर्क को भी लगातार अपग्रेड कर रहा है। कंपनी की इस साल करीब 1 लाख नए 4G/5G टावर लगाने की तैयारी है। नेटवर्क विस्तार और किफायती प्लान के जरिए BSNL निजी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments