Homeराज्यपटना में अनिल यादव को गोली मारे जाने पर श्याम रजक का...

पटना में अनिल यादव को गोली मारे जाने पर श्याम रजक का बयान, बोले- बिहार में सुशासन की सरकार

पटना: पूर्व पार्षद और जन सुराज पार्टी के नेता अनिल यादव को अपार्टमेंट में घुसकर गोली मारे जाने की घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मामले पर पूर्व मंत्री और जदयू विधायक श्याम रजक ने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है और जनता सुरक्षित महसूस कर रही है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं।

श्याम रजक ने कहा कि घटना हुई है, इसलिए इसे लेकर चिंता होना स्वाभाविक है। सरकार पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।

बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष के सवालों पर श्याम रजक ने तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों नेता इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। उनके मुताबिक, पिछली सरकारों के समय बिहार की स्थिति कैसी थी, यह सभी जानते हैं। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा समय में बिहार की जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है।

समस्तीपुर में वायरल हुए उस वीडियो को लेकर भी श्याम रजक ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें सड़क पर कुछ युवकों द्वारा एक लड़की के साथ कथित तौर पर गलत हरकत किए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि यह निश्चित तौर पर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस मामले का एक सामाजिक पहलू भी है, जिस पर अलग से चर्चा हो सकती है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, तेजस्वी यादव द्वारा चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दे को लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल में दोबारा चुनाव कराने की मांग पर श्याम रजक ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपनी बात कहने दीजिए। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने वर्तमान सरकार को बहुमत दिया है और चुनाव से जुड़े किसी भी तरह के घोटाले का आरोप सही नहीं है।

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू द्वारा नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाए जाने और अनंत सिंह की कथित नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर श्याम रजक ने कहा कि पार्टी में किसी तरह का विरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी नेतृत्व जो फैसला करेगा, उसे सभी को मानना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments