Homeराज्यउदाकिशुनगंज में स्कूल के बाहर छात्रों के बीच विवाद का वीडियो वायरल,...

उदाकिशुनगंज में स्कूल के बाहर छात्रों के बीच विवाद का वीडियो वायरल, पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई

मधेपुरा: उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के उदा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर छात्रों के बीच विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। अब पुलिस प्रशासन ने मामले की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि वायरल वीडियो 22 सितंबर 2026 का है और इसमें स्कूल के बाहर छात्रों के बीच हुई बहस दिखाई दे रही है।

पुलिस के अनुसार, विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी। प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं स्कूल से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान विद्यालय के बाहर एक युवक मोटरसाइकिल लगाकर खड़ा था। कुछ छात्रों को संदेह हुआ कि युवक किसी छात्रा से मिलने के लिए वहां आया है। इसके बाद स्कूल के कुछ नाबालिग छात्रों ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी।

देखते ही देखते मौके पर अन्य छात्र-छात्राएं भी जुट गए और उनके बीच बहस होने लगी। मामले की जानकारी मिलते ही विद्यालय के शिक्षक मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद सभी को वहां से घर भेज दिया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस बहस के दौरान छेड़खानी या किसी अन्य प्रकार की अप्रिय घटना होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने वायरल वीडियो को लेकर फैल रही चर्चाओं को भी स्पष्ट किया है।

पुलिस के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रहे सभी नाबालिग बच्चों की पहचान कर ली गई है। उनके परिजनों को नोटिस भेजा गया है और किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो को कथित तौर पर गलत संदर्भ में प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है। पुलिस का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व सामान्य विवाद को गलत रंग देकर सनसनी फैलाने और लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि किसी भी वायरल वीडियो या खबर को पूरी सच्चाई और आधिकारिक जानकारी की पुष्टि किए बिना शेयर न करें। अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलाने से कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments