Homeराज्यBihar School Librarian Eligibility Test 2026: 1 अक्टूबर से आवेदन, CBT परीक्षा...

Bihar School Librarian Eligibility Test 2026: 1 अक्टूबर से आवेदन, CBT परीक्षा में 150 अंकों के होंगे सवाल

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बताया कि विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 के बीच लिए जाएंगे। आवेदन के लिए निर्धारित वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in है।

150 अंकों की होगी परीक्षा

विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा में कुल 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें पुस्तकालय विज्ञान विषय से 100 अंक और सामान्य ज्ञान से 50 अंकों के प्रश्न होंगे।

परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की कुल अवधि 150 मिनट यानी ढाई घंटे होगी।

नहीं होगी Negative Marking

परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय यानी Multiple Choice होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा में Negative Marking का प्रावधान नहीं रखा गया है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस पात्रता परीक्षा के लिए आवेदक का बिहार का निवासी होना जरूरी है। सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता के तहत अभ्यर्थी के पास कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। कुछ वर्गों को निर्धारित नियमों के अनुसार 5 प्रतिशत अंकों की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।

क्या होगा परीक्षा का सिलेबस?

परीक्षा का पाठ्यक्रम राज्य के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में पुस्तकालय विज्ञान की स्नातक डिग्री के लिए लागू पाठ्यक्रम के आधार पर निर्धारित किया गया है।

Minimum Qualifying Marks

  • विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 में अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अर्हतांक निर्धारित किया गया है।
  • सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे।
  • पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45.5 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 42.5 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे।

महिला अभ्यर्थियों के लिए भी न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

1 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन

बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2026 है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले परीक्षा से जुड़ी सभी पात्रता और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments