Homeराज्यबाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए BELTRON ने बढ़ाया हाथ, मुख्यमंत्री राहत...

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए BELTRON ने बढ़ाया हाथ, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 15 करोड़

पटना : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में लगातार आर्थिक सहयोग पहुंच रहा है। इसी कड़ी में बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी BELTRON ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 15 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। BELTRON की ओर से 15 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा गया।

BELTRON ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹15 करोड़

BELTRON की ओर से 15 करोड़ रुपये का चेक लोक सेवक आवास में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने BELTRON के सहयोग के लिए आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत कोष में दी गई यह राशि राज्य में आपदा और कठिन परिस्थितियों के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद में इस्तेमाल की जाएगी।

कई संस्थान और नेताओं ने भी दिया योगदान

बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री राहत कोष में लगातार आर्थिक मदद पहुंच रही है। इससे पहले बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से 2.5 करोड़ रुपये और बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड की ओर से 2 करोड़ रुपये का चेक राहत कोष में दिया गया था।

इसके अलावा राजनीतिक दलों और नेताओं की ओर से भी मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान किया गया है। भाजपा बिहार प्रदेश की ओर से 51 लाख रुपये दिए गए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी राहत कोष में 2.70 लाख रुपये का योगदान किया है।

नीतीश कुमार ने भी दिया एक महीने का वेतन

मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार, जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है।

26 सितंबर को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के साथ भाजपा और जदयू विधानमंडल दल के सदस्यों की ओर से भी मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान किया गया था।

BELTRON क्या काम करता है?

बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी BELTRON बिहार सरकार की IT और ई-गवर्नेंस से जुड़ी संस्था है। यह राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के लिए तकनीकी और IT सेवाओं से जुड़े कार्य करती है।

बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में लगातार हो रहे इन योगदानों का इस्तेमाल राहत और सहायता कार्यों में किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments