Homeराज्यम्यांमार के 120 सैन्य अधिकारी पहुंचे बोधगया, महाबोधि मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

म्यांमार के 120 सैन्य अधिकारी पहुंचे बोधगया, महाबोधि मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

गया जी : तथागत बुद्ध को नमन करने के लिए म्यांमार के 120 सैन्य अधिकारी मंगलवार को बोधगया पहुंचे। इंडियन एयरफोर्स के विमान से सभी सैन्य अधिकारी दोपहर बाद 3:10 बजे गया जी एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर गया स्थित ओटीए के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी सैन्य अधिकारियों को उनके आवासन स्थलों तक पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह म्यांमार के सैन्य अधिकारियों को महाबोधि मंदिर ले जाया जाएगा। यहां सभी पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद उन्हें सुजाता गढ़ और बर्मीज बौद्ध मठ का भी भ्रमण कराया जा सकता है। इसके अलावा 80 फुट बुद्ध मूर्ति सहित बोधगया के अन्य प्रमुख स्थलों का भी अवलोकन कराया जाएगा।

कड़ी सुरक्षा के बीच होटल पहुंचे अधिकारी

म्यांमार के सैन्य अधिकारियों के गया जी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सुरक्षा घेरे में सभी अधिकारियों को उनके होटलों तक पहुंचाया गया। बुधवार को महाबोधि मंदिर सहित अन्य स्थलों के भ्रमण के दौरान भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे।

गुरुवार को होगी वापसी

बोधगया भ्रमण के बाद म्यांमार के सभी 120 सैन्य अधिकारी गुरुवार को वापस लौट जाएंगे। अधिकारियों के कार्यक्रम को देखते हुए बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments