HomeUncategorizedदादा की याद में अल्लू अर्जुन की खास पहल, लॉन्च किया 'आइकॉनज़ा'

दादा की याद में अल्लू अर्जुन की खास पहल, लॉन्च किया ‘आइकॉनज़ा’

मुंबई : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने नए वेंचर ‘आइकॉनज़ा’ की शुरुआत की है। क्रिएटिव कोलैबोरेशन और डिजाइन को समर्पित इस नए स्पेस का उद्घाटन उनके लिए खास और भावुक मौका रहा। उन्होंने अपने दिवंगत दादा और प्रसिद्ध अभिनेता पद्म श्री अल्लू रामालिंगैया की जयंती के अवसर पर इसकी शुरुआत की। अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर उद्घाटन पूजा की तस्वीर शेयर करते हुए इस खास दिन को अपने नए वेंचर से जोड़ने की वजह भी बताई।

अल्लू रामालिंगैया तेलुगु सिनेमा के चर्चित कलाकारों में शामिल रहे हैं। उन्होंने अपने पांच दशक से अधिक लंबे करियर में एक हजार से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय से अलग पहचान बनाई। परिवार के साथ-साथ फिल्म जगत में भी उनकी विरासत और योगदान को सम्मान की नजर से देखा जाता है। ऐसे में उनकी जयंती पर नए वेंचर की शुरुआत करना अल्लू अर्जुन के लिए अपने दादा की स्मृति और विरासत को सम्मान देने का एक खास अवसर रहा।

‘आइकॉनज़ा’ को ऐसे रचनात्मक केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जहां कलाकार और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोग एक साथ काम कर सकें। यहां नए विचारों पर प्रयोग करने के साथ डिजाइन और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर सहयोग की सुविधा होगी। अल्लू अर्जुन ने इस पहल के जरिए अपनी पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाने के साथ रचनात्मक सोच और नए प्रयोगों के लिए एक मंच तैयार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments