Homeराज्यबिहार के स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले! अक्टूबर-नवंबर में छुट्टियों की भरमार, देखें...

बिहार के स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले! अक्टूबर-नवंबर में छुट्टियों की भरमार, देखें पूरा कैलेंडर

पटना : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना छुट्टियों के लिहाज से खास रहने वाला है। शिक्षा विभाग के 2026 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार दुर्गापूजा से लेकर छठ पूजा तक अलग-अलग पर्वों पर विद्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, इन छुट्टियों के बीच कई दिनों तक स्कूलों में सामान्य रूप से पढ़ाई भी होगी।

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर स्कूलों में अवकाश रहेगा। वहीं जीवित्पुत्रिका व्रत यानी जितिया की छुट्टी में बदलाव करते हुए इसे 3 अक्टूबर कर दिया गया है। 4 अक्टूबर को रविवार होने के कारण विद्यालय बंद रहेंगे। इसके बाद 5 अक्टूबर से स्कूल निर्धारित समय के अनुसार खुलेंगे।

अक्टूबर में इसके बाद 11 अक्टूबर को दुर्गापूजा कलश स्थापना के अवसर पर अवकाश रहेगा। वहीं दुर्गापूजा के लिए 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक पांच दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है। इस तरह अक्टूबर में पर्वों के कारण कुल आठ दिन का अवकाश रहेगा। इसमें रविवार की छुट्टियों को अलग से शामिल नहीं किया गया है।

दुर्गापूजा की छुट्टी समाप्त होने के बाद 22 अक्टूबर से सरकारी स्कूलों में दोबारा पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसके बाद बच्चों को नवंबर में दीपावली और छठ पूजा की लंबी छुट्टी मिलेगी।

दिवाली से छठ तक 10 दिन की छुट्टी

बिहार के सरकारी स्कूलों में दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ पूजा को लेकर 7 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक अवकाश निर्धारित किया गया है। यह साल की प्रमुख लंबी छुट्टियों में शामिल है। इस दौरान लगातार कई दिनों तक विद्यालय बंद रहेंगे और 18 नवंबर से स्कूलों में फिर से पढ़ाई शुरू होगी।

छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती
3 अक्टूबर – जीवित्पुत्रिका व्रत यानी जितिया
4 अक्टूबर – रविवार
11 अक्टूबर – दुर्गापूजा कलश स्थापना
17 से 21 अक्टूबर – दुर्गापूजा अवकाश
22 अक्टूबर – स्कूल दोबारा खुलेंगे
7 से 17 नवंबर – दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ पूजा अवकाश
18 नवंबर – स्कूल फिर खुलेंगे

इन जिलों में भी लागू होगा कैलेंडर

मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर के सरकारी स्कूलों में भी राज्य के निर्धारित अवकाश कैलेंडर के अनुसार छुट्टियां रहेंगी। यह व्यवस्था राजकीय, राजकीयकृत, परियोजना, उत्क्रमित प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों समेत संबंधित सरकारी विद्यालयों पर लागू होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments