Homeराज्यPK का बड़ा दावा: शिक्षकों को 7वां वेतनमान दिलाना मेरी गारंटी, 10...

PK का बड़ा दावा: शिक्षकों को 7वां वेतनमान दिलाना मेरी गारंटी, 10 हजार युवाओं को नौकरी का वादा

मुजफ्फरपुर : प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में आयोजित शिक्षक संवाद कार्यक्रम में शिक्षकों और युवाओं से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना उनकी गारंटी होगी। PK ने कहा कि शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को सिर्फ चुनावी वादे तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे।

प्रशांत किशोर ने गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के शोषण पर रोक लगाने के लिए राज्य स्तर पर स्पष्ट मानक बनाए जाने चाहिए, ताकि शिक्षकों को पढ़ाई के बजाय दूसरे कामों में अनावश्यक रूप से न लगाया जाए।

वहीं, तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के स्नातक उम्मीदवार की जीत को लेकर PK ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार के जीतने पर 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने इसे युवाओं के रोजगार से जोड़ते हुए कहा कि बिहार में पढ़े-लिखे युवाओं के लिए अवसर पैदा करना जरूरी है।

JDU में चल रही खींचतान पर भी प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि JDU की सबसे बड़ी ताकत नीतीश कुमार रहे हैं और अब पार्टी के पास उनके जैसा कोई दूसरा नेता नहीं है। PK ने दावा किया कि JDU को बिहार में अमित शाह चला रहे हैं और आने वाले समय में JDU का BJP के साथ वियोजन-संयोजन तय है।

विपक्ष द्वारा 7वें वेतनमान के वादे पर सवाल उठाए जाने पर PK ने कहा कि जन सुराज आज सत्ता में नहीं है, फिर भी उसकी आवाज के कारण कई फैसलों में बदलाव हुआ। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बुजुर्गों की पेंशन 400 से बढ़कर 1100 रुपये हुई और Student Credit Card की राशि 4 लाख से घटाकर 2 लाख किए जाने के बाद दोबारा 4 लाख की गई।

PK ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल विधायक बनना या सत्ता-विपक्ष का हिस्सा बनना नहीं, बल्कि बिहार में वास्तविक सुधार करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments