Homeराज्यBihar Pension: 1.08 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में 1,237 करोड़ रुपये ट्रांसफर,...

Bihar Pension: 1.08 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में 1,237 करोड़ रुपये ट्रांसफर, हर महीने मिलेंगे ₹1100

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के 1 करोड़ 8 लाख 36 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में सितंबर महीने की पेंशन राशि ट्रांसफर कर दी है। शनिवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान DBT के माध्यम से कुल 1,237.48 करोड़ रुपये जारी किए गए। प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 1,100 रुपये की दर से राशि भेजी गई है।

इस योजना के तहत वृद्धजन, दिव्यांगजन और विधवा महिलाओं सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को सहायता दी जाती है। सरकार के मुताबिक, सितंबर 2026 में 93,835 नए लाभार्थी इस योजना से जुड़े हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये की है। उन्होंने बताया कि अब हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के खातों में पेंशन की राशि ट्रांसफर करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र लाभार्थी सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्रों के गांवों में जाकर यह सुनिश्चित करें कि सभी योग्य लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विशेष अभियान चलाने और स्वास्थ्य सर्वेक्षण के दौरान भी पात्र लाभार्थियों की पहचान करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशन वितरण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और समाज कल्याण विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी और लाभार्थी भी कार्यक्रम से जुड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments