Homeराज्यPK का बड़ा बयान, बोले- जनता कुर्सी पर बैठा सकती है तो...

PK का बड़ा बयान, बोले- जनता कुर्सी पर बैठा सकती है तो हटा भी सकती है, शिक्षकों को 7वां वेतनमान दिलाएंगे

पटना : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) सीतामढ़ी में शिक्षक-स्नातक संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह वोट सरकार बनाने या हटाने का नहीं, बल्कि बनी हुई व्यवस्था को जवाबदेह बनाने का वोट है। उन्होंने दावा किया कि यह चुनाव बिहार में बैठे हुक्मरानों के मन में डर पैदा करेगा। जिस जनता ने नेताओं को कुर्सी पर बैठाया है, अगर वे काम नहीं करेंगे तो वही जनता उन्हें कुर्सी से हटा भी सकती है।

PK ने कहा कि जन सुराज शिक्षकों को 7वां वेतनमान और स्नातकों को 10 हजार नौकरी दिलाने के लिए आवाज उठाएगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के जरिए जनता सरकार और सत्ता में बैठे लोगों से उनके कामकाज का हिसाब मांगेगी।

वहीं, जन सुराज के पूर्व उम्मीदवार के दूसरी पार्टी में जाने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गुण-दोष के आधार पर डॉ. रश्मि और डॉ. विमोहन अच्छे उम्मीदवार हैं, लेकिन दोनों की राजनीतिक पृष्ठभूमि अलग है। उनके मुताबिक, डॉ. रश्मि जंगलराज वाली पार्टी की उम्मीदवार हैं, जबकि डॉ. विमोहन बिहार के बेहतर भविष्य और रोजगार की बात करने वाले जन सुराज के उम्मीदवार हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज जाति और धर्म के आधार पर राजनीति नहीं करता। उन्होंने NDA और RJD के नेताओं पर जाति के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया। PK ने कहा कि नेताओं को जाति के बजाय जनता के मुद्दों पर बात करनी चाहिए। उनके मुताबिक, कई नेता जनता की चिंता करने के बजाय अपनी कुर्सी और अपने बच्चों के भविष्य की चिंता करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments