Homeराज्यराष्ट्रीय एकता दिवस पर दानापुर रेल मंडल में ‘रन फॉर यूनिटी’ का...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर दानापुर रेल मंडल में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, DRM विनोद कुमार ने दिलाई एकता की शपथ

पटना : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर दानापुर रेल मंडल की ओर से मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री विनोद कुमार के नेतृत्व में ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।

आयोजित एकता दौड़ में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री राजीव कुमार सहित मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। दौड़ के माध्यम से देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। साथ ही उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विविधताओं से भरे भारत की एकता की भावना को मजबूत करना और नागरिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक और प्रतिबद्ध बनाना था।

दानापुर रेल मंडल में आयोजित इस कार्यक्रम ने प्रतिभागियों के बीच राष्ट्रीय गौरव, अनुशासन, सामूहिकता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments