Home राज्य जनसुनवाई में मंत्री शीला मंडल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को...

जनसुनवाई में मंत्री शीला मंडल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

0

पटना : जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और क्षेत्रीय समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया।

मंत्री शीला मंडल ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की और समस्याओं के विधिसम्मत एवं त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से मामलों पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

इस मौके पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी और प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा भी मौजूद रहीं।

वोट चोरी के आरोपों पर क्या बोलीं शीला मंडल?

जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री शीला मंडल ने विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में देश के चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति और जनाधार की वास्तविकता सामने ला दी है।

निशांत के कार्यक्रम को बताया सफल

मंत्री शीला मंडल ने कहा कि निशांत जहां भी जाते हैं, वहां जनता और कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिलता है। वाराणसी में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता इसका प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी और जोश उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाता है। निशांत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा, जोश और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

मधुबनी में एएसआई की फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ग्रामीण गंभीर

Exit mobile version