Home राज्य मधुबनी में बेकाबू हुआ लोगों का गुस्सा, महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा...

मधुबनी में बेकाबू हुआ लोगों का गुस्सा, महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा; मौके पर हंगामा

0

मधुबनी : पुलिस फायरिंग की घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बाबूबरही के खोजपुर में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। हालात को संभालने के लिए डीएम आनंद शर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। इसी दौरान गुस्साई महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा के साथ बदसलूकी की और उनका कॉलर पकड़ लिया।

मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। महिलाओं और डीएम के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया और डीएम को महिलाओं से अलग किया।

पुलिसकर्मी की फायरिंग में एक की मौत, तीन घायल

दरअसल, बीती देर रात बाबूबरही में पुलिस पिकेट पर तैनात एएसआई चंद्रमोहन सिंह ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस घटना में चार लोगों को गोली लगी। इनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी विरोध के दौरान लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। डीएम और एसपी लोगों को समझाने पहुंचे थे, लेकिन आक्रोशित महिलाओं के विरोध के कारण मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए प्रशासन स्थिति संभालने में जुटा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

पटना जंक्शन के पास पटाखों का अवैध भंडारण, 8 दुकानों में मिले 20 लाख के पटाखे; बड़े हादसे का खतरा

Exit mobile version