Homeराज्यछठ और दीपावली को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल बैठक,...

छठ और दीपावली को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पटना : दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाईलेवल बैठक बुलाई। बैठक में बिहार के मुख्य सचिव, डीजीपी, पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ आईजी, डीआईजी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान राज्य में सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था हर हाल में बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाए। यदि कोई व्यक्ति सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से छठ पर्व के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर छठ पूजा के दौरान अधिक भीड़ जुटती है, वहां विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाए। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से पूरी तैयारी रखी जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी अपने-अपने जिलों में संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों का आकलन करें तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।

बैठक में त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और आपसी सद्भाव बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments