Home राज्य दीपावली और छठ से पूर्व पत्रकार पेंशन योजनाओं की राशि लाभुकों के...

दीपावली और छठ से पूर्व पत्रकार पेंशन योजनाओं की राशि लाभुकों के बैंक खातों में अंतरित

0

पटना : बिहार सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग ने दीपावली और छठ सहित आगामी त्योहारों से पूर्व बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना और बिहार पारिवारिक पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की राशि लाभुकों के बैंक खातों में अंतरित कर दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निदेशानुसार विभाग ने दोनों योजनाओं के तहत प्रत्येक माह की 10 तारीख को पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। इस माह मुख्यमंत्री ने त्योहारों से पूर्व पेंशन राशि का भुगतान करने का निदेश दिया था।

बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पात्र सेवानिवृत्त पत्रकारों को 15,000 रूपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते हैं। बिहार पारिवारिक पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत दिवंगत पत्रकारों के पात्र आश्रितों को 10,000 हजार की पारिवारिक पेंशन प्रदान की जाती है।

सूचना एवं जन-सम्पर्क तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार सेवानिवृत्त पत्रकारों और दिवंगत पत्रकारों के पात्र आश्रितों की सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसे ध्यान में रखते हुए इस माह दीपावली और छठ से पहले पेंशन का भुगतान किया गया है। प्रत्येक माह की 10 तारीख को भुगतान का निर्णय लाभुकों को नियमित रूप से पेंशन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के लाभार्थी हिमांशु शेखर ने दीपावली से पूर्व पेंशन मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा त्योहारों के इस विशेष अवसर पर पेंशन की राशि प्राप्त होना हमारे लिए आर्थिक सहयोग से कहीं बढ़कर है। यह हमारे वर्षों के पत्रकारिता जीवन, समर्पण और योगदान के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता का भी प्रतीक है।

योजना के एक अन्य लाभार्थी राणा प्रताप सिंह ने कहा आपकी त्वरित पहल से मुझे और मेरे परिवार को बड़ी राहत और खुशी मिली है। इससे दीपावली का पर्व हमारे लिए और भी खास हो गया है। आपने पेंशनभोगियों की आवश्यकताओं का जिस संवेदनशीलता से ध्यान रखा, उसके लिए मैं विशेष रूप से आभारी हूँ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

प्रोन्नतियों से मजबूत हो रही बिहार पुलिस की कार्यक्षमता, 9 हजार से अधिक अधिकारियों-कर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी

Exit mobile version