Home राज्य छठ 2026 की तैयारी तेज! पटना के 24 गंगा घाटों का नगर...

छठ 2026 की तैयारी तेज! पटना के 24 गंगा घाटों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

0

पटना : छठ महापर्व 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं को छठ के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम ने घाटों की सफाई, सुरक्षा और सौंदर्यीकरण का काम तेज कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार, 8 नवंबर को नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने पटना के 24 गंगा घाटों का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

नगर आयुक्त ने पाटलिपुत्र, नूतन राजधानी, बांकीपुर और अजीमाबाद अंचल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गंगा घाटों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट, महेंद्रू, टीएन बनर्जी, मिश्री, गांधी, बड़हड़वा, चौधरी टोला, नरकट और पथरी समेत कुल 24 घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कई घाटों पर अस्थायी अतिक्रमण पाया गया। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल अतिक्रमण हटाने और उन स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व से पहले सभी घाटों को व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाया जाए।

नगर आयुक्त ने सभी घाटों पर मौजूद स्थायी शौचालयों और चेंजिंग रूम की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने इनके रंग-रोगन का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कायाकल्प अभियान के तहत घाटों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सौंदर्यीकरण के कार्यों में तेजी लाने को कहा।

घाटों पर लगे पुराने साइन बोर्ड को हटाकर नए साइन बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को घाटों की पहचान और जरूरी सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिल सके।

निरीक्षण के दौरान उन घाटों पर भी विशेष ध्यान दिया गया, जहां गंगा नदी का जलस्तर दूर है। नगर आयुक्त ने कहा कि ऐसे घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को व्यवस्थित किया जाए। रास्तों में उगी घास और अन्य अवरोधों को हटाकर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो।

छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नगर आयुक्त ने सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी घाटों पर चिह्नित खतरनाक स्थानों की लाल कपड़े से बैरिकेडिंग अनिवार्य रूप से की जाए। संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं को सुरक्षा इंतजामों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया।

नगर निगम का लक्ष्य छठ महापर्व से पहले सभी घाटों पर सफाई, रोशनी, पहुंच मार्ग और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से छठ पूजा कर सकें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

महादलित बस्ती में CM सम्राट ने मनाई दीपावली, लोगों को दिए उपहार; 125 यूनिट मुफ्त बिजली पर भी किया बड़ा ऐलान

Exit mobile version