Homeराज्यदीपावली पर कल्याणपुर में अगलगी का कहर, तीन पंचायतों में सात से...

दीपावली पर कल्याणपुर में अगलगी का कहर, तीन पंचायतों में सात से अधिक घर जलकर राख

पूर्वी चंपारण : दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब जिले के कल्याणपुर प्रखंड में अगलगी की अलग-अलग घटनाओं ने जमकर तबाही मचाई। प्रखंड की तीन पंचायतों में आग लगने से सात से अधिक घर जलकर राख हो गए। इस घटना में प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आग की तबाही के बाद कई परिवारों के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।

जानकारी के अनुसार, अगलगी की पहली घटना राजपुर पंचायत के वृतीटोला गांव में हुई। यहां अचानक लगी आग ने देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। इस घटना में राकेश पासवान, चुलाई पासवान, पारमा पासवान और श्री पासवान समेत कुल छह घर जलकर राख हो गए।

वहीं, दूसरी घटना पकड़ी दीक्षित पंचायत की है, जहां आग लगने से एक घर पूरी तरह जल गया। इसके अलावा तीसरी घटना पिपरा खेम पंचायत के वार्ड नंबर-10 में हुई। यहां भी आग ने काफी नुकसान पहुंचाया। लगातार तीन पंचायतों में हुई अगलगी की घटनाओं से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों और अग्निशमन टीम ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही केसरिया और कल्याणपुर थाना की छोटी अग्निशमन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीनों स्थानों पर आग पर काबू पा लिया गया। इससे आग को आसपास के अन्य घरों तक फैलने से रोकने में मदद मिली।

पीड़ित परिवारों के सामने बड़ा संकट

दीपावली के त्योहार के बीच हुई इस अगलगी ने प्रभावित परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। घरों में रखे सामान और अन्य संपत्ति के नुकसान से पीड़ित परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब प्रभावित लोगों को प्रशासन से राहत और मुआवजे की उम्मीद है।

घटना की जानकारी कल्याणपुर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार और केसरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने दी। फिलहाल पीड़ित परिवारों को हुए नुकसान के आकलन और प्रशासनिक सहायता को लेकर लोगों की नजरें प्रशासन पर टिकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments