पटना : मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने विधानसभा से जारी नोटिस का जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी का हवाला देते हुए विधानसभा सचिवालय को पत्र लिखा है और जवाब देने के लिए मोहलत देने का अनुरोध किया है।
दरअसल, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के मामले में विधानसभा की ओर से अनंत सिंह को नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस में उन्हें सात दिनों के भीतर अपना जवाब देने का निर्देश दिया गया था।
बेटी की शादी के कारण मांगा समय
अनंत सिंह ने विधानसभा सचिवालय को पत्र लिखकर बताया है कि उनकी बेटी की शादी होने वाली है। शादी की तैयारियों और पारिवारिक व्यस्तताओं के कारण फिलहाल नोटिस का जवाब देने में कठिनाई हो रही है। इसी वजह से उन्होंने जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की है।
सात दिनों में देना था जवाब
पार्टी विरोधी गतिविधियों के मामले में विधानसभा से जारी नोटिस के बाद अनंत सिंह को निर्धारित सात दिनों के भीतर अपना पक्ष रखना था। अब उन्होंने समय बढ़ाने के लिए अनुरोध किया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से उनकी मांग पर क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।




Users Today : 130
Who's Online : 0