Home राज्य बिहार विधान परिषद: बंशीधर बृजवासी और राहुल राज को बड़ी राहत, सदस्यता...

बिहार विधान परिषद: बंशीधर बृजवासी और राहुल राज को बड़ी राहत, सदस्यता रद्द करने की विपक्ष की मांग खारिज

0
13
पटना : बिहार विधान परिषद के निर्दलीय सदस्य बंशीधर बृजवासी और राहुल राज को बड़ी राहत मिली है। दोनों की विधान परिषद सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर विपक्ष की ओर से सभापति को दिया गया आवेदन खारिज कर दिया गया है। विधान परिषद के सभापति ने आवेदन को नियमों के अनुकूल नहीं मानते हुए इसे अस्वीकार कर दिया।

दरअसल, बंशीधर बृजवासी और राहुल राज ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इसके बाद विपक्ष ने इस मामले को उठाते हुए विधान परिषद के सभापति के समक्ष आवेदन दिया था। विपक्ष का तर्क था कि निर्दलीय सदस्य किसी राजनीतिक दल की सदस्यता ग्रहण नहीं कर सकते। इसी आधार पर दोनों की विधान परिषद सदस्यता समाप्त करने की मांग की गई थी।

विपक्ष के इस आवेदन पर सुनवाई के बाद सभापति ने इसे खारिज कर दिया। अपने आदेश में सभापति ने कहा कि संबंधित दोनों सदस्य अभी बिहार विधान परिषद के विधिवत सदस्य बने ही नहीं हैं। ऐसे में उनकी सदस्यता समाप्त करने से संबंधित याचिका नियमों के अनुरूप नहीं है। इसी आधार पर आवेदन को खारिज किया जाता है।

सभापति के इस फैसले से दोनों नेताओं को राहत मिली है। वहीं, विपक्ष की ओर से सदस्यता रद्द करने की मांग को बड़ा झटका लगा है। अब इस मामले में सभापति के आदेश के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये के दावे पर होगी पूछताछ! राज्य

आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये के दावे पर होगी पूछताछ!