Home राज्य सेंको गोल्ड लूटकांड पर पहुंचीं रेणु देवी, बोलीं- हमारी सरकार में कोई...

सेंको गोल्ड लूटकांड पर पहुंचीं रेणु देवी, बोलीं- हमारी सरकार में कोई अपराधी नहीं बचेगा

0
7

बेतिया : बिहार के बेतिया शहर के सुप्रिया रोड स्थित सेंको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की लूट के बाद सियासी हलचल भी तेज हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से वारदात की जानकारी ली। खास बात यह है कि जिस शोरूम में लूट हुई, वह रेणु देवी के आवास के पास स्थित है।

इस दौरान रेणु देवी ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि बेतिया के लिए यह पहली ऐसी घटना है। शहर के बीचोंबीच इस तरह की वारदात होना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार में कोई अपराधी नहीं बचेगा, चाहे वह कितना भी बड़ा अपराधी क्यों न हो।” उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस अपराधियों को ढूंढ निकालेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि बुधवार को तीन बाइकों पर सवार होकर करीब आठ हथियारबंद अपराधी सुप्रिया रोड स्थित सेंको गोल्ड शोरूम पहुंचे थे। शोरूम में घुसते ही अपराधियों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद सभी के हाथ बांध दिए और मोबाइल फोन छीनकर कीमती आभूषण लूटकर फरार हो गए।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब 30 से 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, इस रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के बाद डीआईजी हरकिशोर राय, एसएसपी कुमार गौतम और डीएसपी अजीत कुमार समेत कई थानों की पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
Train News : छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत! स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं हजारों सीटें राज्य

Train News : छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत! स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं हजारों सीटें