Home राज्य तेजस्वी यादव पत्नी के साथ मुंबई रवाना, सम्राट सरकार पर बोला हमला;...

तेजस्वी यादव पत्नी के साथ मुंबई रवाना, सम्राट सरकार पर बोला हमला; बोले- एक साल में नहीं हुआ कोई काम

0
179
पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ विशेष विमान से मुंबई रवाना हुए। वे मुंबई में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। पटना से रवाना होने के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार, बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को एक साल हो गया, लेकिन अब तक कोई काम दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है। आम लोगों की समस्याओं पर सरकार का ध्यान नहीं है।

बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ने का लगाया आरोप

तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में डकैती, हत्या और लूट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ज्वेलरी दुकानों में करोड़ों रुपये की लूट हो रही है।

उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में ब्लॉक से लेकर थाने तक भ्रष्टाचार बढ़ा हुआ है। कहीं भी चले जाइए, आम लोगों को भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ रहा है।

आनंद मोहन की रिहाई पर नीतीश कुमार और भाजपा को घेरा

आनंद मोहन से जुड़े सवाल पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और भाजपा पर राजनीतिक फायदे के हिसाब से फैसले लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब आनंद मोहन को जेल से बाहर रखना नीतीश कुमार और भाजपा के लिए फायदेमंद होता है, तब उन्हें बाहर रखा जाता है और जब फायदा नहीं होता तो जेल के अंदर करवाया जाता है।

तेजस्वी ने कहा कि यही नीतीश कुमार और भाजपा का काम करने का तरीका है।

अनंत सिंह के मामले में भी सरकार पर साधा निशाना

अनंत सिंह के घर से एके-47 हथियार मिलने के मामले को लेकर भी तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले बिहार पुलिस ने अनंत सिंह के घर से एके-47 मिलने की बात कही थी, लेकिन अब पुलिस कह रही है कि हथियार नहीं मिल रहा है।

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि जब राजनीतिक समीकरण बदलते हैं तो भाजपा और नीतीश कुमार अपनी सुविधा के हिसाब से लोगों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को जेल से बाहर निकाला जाता है और राजनीतिक जरूरत खत्म होने पर फिर जेल भेजने की कार्रवाई होती है।

नीतीश कुमार पर भी किया हमला

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपनी सुविधा के अनुसार लोगों को फंसाते और बचाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और नीतीश कुमार के लिए कानून और कार्रवाई भी राजनीतिक सहूलियत के हिसाब से काम करती है। तेजस्वी के इन बयानों से बिहार की सियासत में एक बार फिर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज होने के आसार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार से 5 राज्यों के लिए चलेंगी 2500 से अधिक नई बसें, पटना-रांची रूट पर सबसे ज्यादा 458 बसों का प्रस्ताव राज्य

बिहार से 5 राज्यों के लिए चलेंगी 2500 से अधिक नई बसें, पटना-रांची रूट पर सबसे ज्यादा 458 बसों का प्रस्ताव