Home राज्य श्रवण कुमार का बयान, कोर्ट के आदेश पर टिप्पणी नहीं की जा...

श्रवण कुमार का बयान, कोर्ट के आदेश पर टिप्पणी नहीं की जा सकती; मुख्यमंत्री की अधिकारियों के साथ बैठक को बताया अच्छा कदम

0
5
पटना : बिहार सरकार के मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने आनंद मोहन मामले, उनके बेटे की ओर से समाज की बैठक बुलाए जाने और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बैठक बुलाना, प्रदर्शन करना या सभा आयोजित करना सभी का अधिकार है, लेकिन अदालत के आदेश पर टिप्पणी नहीं की जा सकती।

आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से मिले झटके और उनके बेटे, जदयू विधायक की ओर से समाज की बड़ी बैठक बुलाए जाने के सवाल पर श्रवण कुमार ने कहा कि बैठक करने का अधिकार सभी को है। लोग बैठक करें, प्रदर्शन करें या जलसा आयोजित करें, इसमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन कोर्ट का जो आदेश है, उसका पालन करना सभी का अधिकार और दायित्व है। अदालत के फैसले पर टिप्पणी नहीं की जा सकती।

आनंद मोहन के उस बयान पर भी श्रवण कुमार से सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कानून में मिली छूट के तहत वह जेल से बाहर आए हैं और यदि उन्हें वापस जेल जाना पड़ रहा है तो अन्य लोगों को भी जेल जाना चाहिए, जिन्हें इसी तरह की छूट मिली है। इस पर मंत्री ने कहा कि यह सब अदालत के आदेश पर निर्भर करता है। कब क्या होता है और आगे इस मामले में क्या निर्णय लिया जाता है, यह कोर्ट के आदेश से ही तय होगा। इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

महिला आरक्षण और परिसीमन पर क्या बोले श्रवण कुमार?

महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल को लेकर पूछे गए सवाल पर श्रवण कुमार ने कहा कि संसद का सत्र आने वाला है और उसमें कुछ बड़े काम होने की संभावना है। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार को बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री की अधिकारियों के साथ बैठक को बताया अच्छा कदम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से लगातार दो दिनों तक अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था, अपराध और साइबर क्राइम जैसे मुद्दों पर समीक्षा बैठक किए जाने को श्रवण कुमार ने सकारात्मक पहल बताया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का अधिकारियों के साथ बैठक करना बहुत अच्छा कदम है। ऐसी बैठकों से जिलों में विकास कार्यों की स्थिति, अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज की जानकारी मिलती है। मुख्यमंत्री जिस तरह अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों की समीक्षा कर रहे हैं, वह सराहनीय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर संजय झा का कांग्रेस पर हमला, बोले- विरोध का कारण बताए विपक्ष राज्य

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर संजय झा का कांग्रेस पर हमला, बोले- विरोध का कारण बताए विपक्ष