Home शिक्षा नीट यूजी-2026 काउंसलिंग : पहले चरण के पंजीकरण की समय-सारिणी बढ़ी

नीट यूजी-2026 काउंसलिंग : पहले चरण के पंजीकरण की समय-सारिणी बढ़ी

0

लखनऊ, 12 अगस्त : उत्तर प्रदेश में नीट यूजी-2026 के अंतर्गत मेडिकल एवं डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग हेतु पंजीकरण की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रदेश के राजकीय एवं निजी क्षेत्र के मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों/चिकित्सा विश्वविद्यालयों में संचालित यूजी पाठ्यक्रमों की स्टेट कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी अब निर्धारित विस्तारित समय-सारिणी के अनुसार पंजीकरण कर सकेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण एवं अभिलेख अपलोड करने की प्रक्रिया 13 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होकर 14 अगस्त 2026 को अपराह्न 2 बजे तक चलेगी।

वहीं, पंजीकरण धनराशि एवं धरोहर धनराशि जमा करने की अंतिम समय-सीमा 13 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होकर 14 अगस्त 2026 को अपराह्न 5 बजे तक विस्तारित की गई है।

विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि नीट यूजी-2026 काउंसलिंग से संबंधित सभी नवीनतम सूचनाओं और आगे की प्रक्रिया के लिए विभागीय वेबसाइटों upneet.gov.in एवं dgme.up.gov.in का लगातार अवलोकन करते रहें।

काउंसलिंग प्रक्रिया से संबंधित सहायता के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। अभ्यर्थी 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699 और 8189011700 पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीकरण, अभिलेख अपलोड तथा आवश्यक शुल्क जमा करना अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए वे समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

राज्यसभा से केरल नाम परिवर्तन विधेयक पारित, ‘केरल’ का नाम होगा ‘केरलम’

Exit mobile version