Home शिक्षा कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज को INC से नर्सिंग पाठ्यक्रमों...

कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज को INC से नर्सिंग पाठ्यक्रमों की मान्यता, संस्थान में हर्ष का माहौल

0

समस्तीपुर 13 अगस्त:  एस.के. मंडल फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, समस्तीपुर के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। संस्थान को इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) से नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए मान्यता प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बाद संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। संस्थान परिवार ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है।

मान्यता मिलने पर संस्थान के चेयरमैन श्री एस.के. मंडल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावहारिक शिक्षा उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग शिक्षा आज स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था की मजबूत नींव है और योग्य एवं कुशल नर्सिंग प्रोफेशनल तैयार करना समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। INC से मान्यता मिलना संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं और बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था के प्रति विश्वास को दर्शाता है।

श्री मंडल ने कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण पद्धति के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि वे भविष्य में अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे सकें। उन्होंने संस्थान के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

मान्यता की जानकारी मिलते ही संस्थान परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि INC से मान्यता मिलने से उनके शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा मिलेगी और उन्हें अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए अधिक अवसर प्राप्त होंगे।

संस्थान प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता बनाए रखते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
शिक्षा

ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, दरौंदा (सिवान) को एनएमसी से 100 एमबीबीएस सीटों की मान्यता प्रदान की गई

Exit mobile version