Homeफ़िल्मगीतू मोहनदास की वजह से बदला यश का अंदाज, 'टॉक्सिक' को लेकर...

गीतू मोहनदास की वजह से बदला यश का अंदाज, ‘टॉक्सिक’ को लेकर अभिनेता ने खोला राज

रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। मुंबई में आयोजित फिल्म के म्यूजिक लॉन्च के दौरान यश ने निर्देशक गीतू मोहनदास के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया। अभिनेता ने कहा कि गीतू ने उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने और एक कलाकार के तौर पर अपने व्यक्तित्व के नए पहलुओं को तलाशने के लिए लगातार प्रेरित किया।

गीतू के काम करने के तरीके की तारीफ करते हुए यश ने कहा कि वह पहली नजर में भले ही थोड़ी सख्त लगती हैं, लेकिन असल में काफी खुशमिजाज हैं और सेट पर सभी के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करती हैं। उन्होंने बताया कि गीतू ने उन्हें विशेष रूप से चुनौती दी और उनसे अंग्रेजी में संवाद याद करने के लिए भी कहा। यश के मुताबिक, फिल्म में उन्होंने जिस तरह का किरदार निभाया है, वह उनके पिछले किरदारों से काफी अलग है और इसके लिए गीतू ने उन्हें एक अभिनेता के तौर पर काफी पुश किया।

यश ने कहा कि उन्हें इस भूमिका और फिल्म में अपने अलग अंदाज के लिए गीतू मोहनदास को धन्यवाद देना चाहिए। उन्होंने निर्देशक के विजन पर भरोसा करने को भी बेहद जरूरी बताया। अभिनेता के मुताबिक, उन्होंने गीतू के विजन पर पूरा विश्वास रखा और इसी वजह से दर्शकों को फिल्म में उनका एक ‘अलग तरह का यश’ देखने को मिलेगा। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments