Home देश प्रधानमंत्री मोदी ने राजीव गांधी को जयंती पर किया याद, परिवार के...

प्रधानमंत्री मोदी ने राजीव गांधी को जयंती पर किया याद, परिवार के सदस्यों व अन्य ने दी श्रद्धांजलि

0

नई दिल्ली, 20 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर याद किया। उन्होंने एक्स पर लिखा,

”भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि।” दिवंगत नेता के परिवार के सदस्यों कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा श्रद्धांजलि देने के लिए राजीव गांधी के समाधि स्थल वीरभूमि पहुंचे। राजीव गांधी को लोकसभा अध्यक्ष और रक्षामंत्री ने भी याद किया।

वीरभूमि में कांग्रेस अध्यश्र मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पहुंचे सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करके याद किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन।” रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत की विकास यात्रा में उनका भी अहम योगदान रहा है।”

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। वो 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को बंबई (अब मुंबई) में हुआ था। 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद वह कांग्रेस अध्यक्ष और फिर प्रधानमंत्री बने थे। राजीव 1984 से 1989 तक प्रधानमंत्री रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

सर्राफा बाजार में फिसला सोना, चांदी की भी घटी चमक

Exit mobile version