Homeराज्यबिहारकटिहार में 29 अगस्त को लगेगा जिला स्तरीय नियोजन मेला, 30 से...

कटिहार में 29 अगस्त को लगेगा जिला स्तरीय नियोजन मेला, 30 से अधिक निजी कंपनियां देंगी रोजगार

कटिहार, 20 अगस्त : जिले के शिक्षित एवं हुनरमंद बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, कटिहार द्वारा आगामी 29 अगस्त को एक दिवसीय ‘जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2026–27’ का आयोजन किया जा रहा है। मेले में बिहार के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों की 30 से अधिक प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेकर युवाओं का चयन करेंगी।

यह एक दिवसीय रोजगार मेला कटिहार के डहेरिया स्थित लेबर सेंटर, एफसीआई गोदाम के सामने नियोजनालय कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। मेले में शामिल होने वाली विभिन्न तकनीकी, गैर-तकनीकी, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र की कंपनियां अपनी रिक्तियों के अनुसार अभ्यर्थियों का सीधे साक्षात्कार लेंगी। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर व्यावसायिक मार्गदर्शन की भी विशेष व्यवस्था रहेगी, जहां करियर विशेषज्ञों और परामर्शदाताओं द्वारा युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उभरते अवसरों, कौशल विकास कार्यक्रमों और स्वरोजगार के विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के तमाम रोजगार इच्छुक युवक-युवतियों से इस मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी 29 अगस्त को अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, बायोडाटा और पहचान पत्र के साथ समय पर मेला परिसर पहुंचें और निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार पाने के इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments