Home क्राइम न्यूज़ नकली नोट एवं ठगी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार,नकली नोटों का बंडल...

नकली नोट एवं ठगी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार,नकली नोटों का बंडल बरामद

0

अररिया 21 अगस्त: जिले की नरपतगंज थाना पुलिस ने गुरुवार शाम झिंगली चौक के पास गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए नकली सोना और रूपये का लालच दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

मौके पर गिरोह के जहां चार सदस्यों को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली,वही चार सदस्य रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों में तीन नरपतगंज थाना क्षेत्र का है,जबकि एक सदस्य नेपाल के मोरंग जिला का है।

पुलिस ने इनके पास से 500,200 और 100 रुपये के दस नोटों के बंडल जिसमें ऊपर और नीचे ओरिजिनल नोट और अंदर में खिलौना वाले नोट के साथ तीन मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किया है।मामले में नरपतगंज थाना में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की यह कार्रवाई नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की है। मामले में गिरफ्तार सदस्यों में नरपतगंज थाना क्षेत्र के मधुरा के 31 वर्षीय पंकज कुमार पासवान,45 वर्षीय मनोज पासवान,खैरा गढ़िया गांव के 31 वर्षीय मो. समीरुद्दीन और नेपाल मोरंग जिला के हरिईचा के नेताजी चौक के 38 वर्षीय चूड़ामणि चौधरी शामिल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार

एमएसकेबी स्कूल में लगातार दूसरी रात चोरी, पेयजल संकट से आक्रोशित छात्रों ने किया सड़क जाम

Exit mobile version