Homeक्राइम न्यूज़बाइक सवार तीन अपराधियों ने दो युवकाें पर बरसाईं गोलियां, पटना रेफर

बाइक सवार तीन अपराधियों ने दो युवकाें पर बरसाईं गोलियां, पटना रेफर

सीवान, 21 अगस्त : सीवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के हकमा गांव के समीप शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक सवार तीन अपराधियों ने पैदल जा रहे दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में जीबी नगर थाना क्षेत्र के दीनापट्टी निवासी जय प्रकाश शर्मा के पुत्र मनीष शर्मा एवं राजनाथ सिंह के पुत्र सुमित कुमार सिंह है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनीष शर्मा और सुमित कुमार सिंह शुक्रवार की शाम पैदल जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और अचानक दोनों युवकों को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गयी।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जीबी नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ करने के साथ अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक गोलीबारी के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका था। पुलिस आपसी विवाद सहित अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments