Home राज्य बिहार डॉ दिवाकर राय को मिला पंडित राजकुमार शुक्ल साहित्य शिखर सम्मान

डॉ दिवाकर राय को मिला पंडित राजकुमार शुक्ल साहित्य शिखर सम्मान

0

पटना: पंडित राजकुमार शुक्ल की 151 वीं जयंती के अवसर पर पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति संस्थान, पटना द्वारा बिहार विधान परिषद के एनेक्सी हॉल में आयोजित जयंती समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह तथा स्मृति संस्थान के अध्यक्ष राजेश भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर तथा पंडित जी के तैल चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अगले वर्ष से पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती का आयोजन सरकार की ओर से कराने की घोषणा भी की।

अतिथियों के स्वागत सम्मान के पश्चात् साहित्य के क्षेत्र में, विशेषकर चंपारण सत्याग्रह पर लिखे उनके नाटकों के लिए, चंपारण के ख्यातिलब्ध साहित्यकार व नाटककार डॉ दिवाकर राय को पंडित राजकुमार शुक्ल साहित्य शिखर सम्मान, 2026 से सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त तीन और व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया।

कला के क्षेत्र में जानी मानी गायिका कल्पना पटवारी, पत्रकारिता के क्षेत्र में पुष्यमित्र तथा सामाजिक कार्यों के लिए गोपाल कृष्ण मोदी को शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।

डॉ दिवाकर राय ने साहित्य लेखन के क्षेत्र में अपनी एक राष्ट्रीय पहचान बनायी है। अब तक उनकी नौ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें सात नाटक है। उनके नाटकों में भारत की अस्मिता, स्वाभिमान तथा स्वतंत्रता आंदोलन के विविध प्रसंगों को बहुत ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

अभी हाल ही में पंडित जी की पुण्यतिथि पर बेतिया में चंपारण सत्याग्रह के स्थानीय नायक पंडित राजकुमार शुक्ल के जीवन-संघर्षों पर आधारित उनके एक चर्चित नाटक ‘नील नायक’ का लोकार्पण हुआ था। इसके अतिरिक्त भी पंडित राजकुमार शुक्ल पर उनके दो नाटक ‘नीली आग’ और ‘ऊ अकेला मर्द रह’ कई मंचों पर पुरस्कृत हो चुके हैं। डॉ राय को अपनी एकांकी के लिए विश्व हिन्दी सचिवालय, मॉरिशस द्वारा अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी एकांकी लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके अतिरिक्त विभिन्न संस्थानों द्वारा उन्होंने लगभग डेढ़ दर्जन पुरस्कार मिल चुके हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात: पटना में शुरू हुईं AC E-Pink बसें, जानिए रूट और किराया

Exit mobile version