भोजपुर: भोजपुरी गायक और MLC पवन सिंह ने भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचकर भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की। भरत तिवारी की 17 जून को पुलिस एनकाउंटर में मौत हुई थी। पवन सिंह ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी और परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
पवन सिंह ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनकी स्थिति जानी। इस दौरान उन्होंने भरत तिवारी की याद में एक देशभक्ति गीत जारी करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि भरत की स्मृति को सम्मान देने के लिए यह गीत समर्पित किया जाएगा।
मुलाकात के दौरान भरत तिवारी की भतीजी खुशी ने MLC पवन सिंह और उनके चचेरे भाई ऋतिक को राखी बांधी। राखी बांधने के बाद खुशी ने अपने चाचा के लिए न्याय की मांग भी रखी।

परिवार से मुलाकात के दौरान भावुक माहौल रहा। पवन सिंह ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वे उनके साथ खड़े हैं और उनकी मदद के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।