Home फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, ‘वेलकम टू द जंगल’ का...

बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, ‘वेलकम टू द जंगल’ का रिकॉर्ड टूटा

0

14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में 11वें दिन यानी सोमवार को जरूर गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का लाइफटाइम कलेक्शन पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही ‘आवारापन 2’ ने 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की टॉप-5 सूची में अपनी जगह बना ली है।

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 11वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 139 करोड़ रुपये और घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 165.75 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म अब तक 196.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है और जल्द ही 200 करोड़ रुपये के वैश्विक क्लब में शामिल होने की उम्मीद है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

139 करोड़ रुपये के घरेलू कलेक्शन के साथ ‘आवारापन 2’ ने अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ के 137.93 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में ‘धुरंधर 2’ 1,186.32 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर है, जबकि ‘बॉर्डर 2’ 362.76 करोड़, ‘भूत बंगला’ 199.23 करोड़ और ‘धमाल 4’ 177.91 करोड़ रुपये के साथ आगे हैं। ‘आवारापन 2’ इसी सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। फिल्म वर्ष 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ की अगली कड़ी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

बिहार में टोल टैक्स की तैयारी तेज, निजी वाहनों पर भी लग सकता है शुल्क

Exit mobile version