Home राज्य Patna Student Protest: डाकबंगला पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ने के...

Patna Student Protest: डाकबंगला पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद वाटर कैनन का इस्तेमाल

0

पटना: राजधानी पटना में मंगलवार को विभिन्न छात्र संगठनों के प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने शहर के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारी छात्रों को लोकभवन और अन्य संवेदनशील इलाकों की ओर बढ़ने से रोकने की व्यवस्था की गई थी।

डाकबंगला चौराहे पर स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने वाले कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए छात्रों को कोतवाली थाने ले जाया गया। इस दौरान मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

वहीं, जेपी गोलंबर के पास भी पुलिस और छात्रों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। छात्र लगातार लोकभवन की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, जबकि पुलिस उन्हें रोकने में जुटी रही।

नए सचिवालय के समीप बेली रोड के दोनों ओर छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए करीब एक दर्जन बालू लदे ट्रैक्टर खड़े किए गए हैं। पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान बवाल, ट्रेनी डीएसपी के थप्पड़ के बाद पुलिस के पैरों में गिरा छात्र

Exit mobile version