Home राज्य Patna Student Protest: बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों का हंगामा,...

Patna Student Protest: बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों का हंगामा, पुलिस से झड़प में 2 जवान घायल

0

पटना: जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बाहर मंगलवार को रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका को लेकर छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय के बाहर जुटे और अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया।

प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस पर हमले की सूचना है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मी जितेंद्र कुमार के सिर और पैर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। उनका इलाज जारी है।

वहीं, आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी कैंपस में तोड़फोड़ और कर्मियों के साथ मारपीट की भी सूचना है। हंगामे के दौरान सड़क से गुजर रहे कुछ राहगीरों की गाड़ियों के शीशे टूटने की जानकारी भी सामने आई है।

छात्रों ने पुलिस पर लगाया लाठीचार्ज का आरोप

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि उनकी मांगों को सुनने के बजाय पुलिस ने लाठीचार्ज किया। छात्रों ने रिजल्ट में कथित गड़बड़ी को लेकर अपनी नाराजगी जताई और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

वहीं, पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। हंगामे के बाद विश्वविद्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और स्थिति पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।

फिलहाल विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

PK का तंज: तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह पर बोले- CM सम्राट चौधरी को भी दें ऐसा सुझाव

Exit mobile version