Home विश्व समाचार नेपाली सेना ने 21 भारतीयों सहित 123 लोगों को सुरक्षित बचाया

नेपाली सेना ने 21 भारतीयों सहित 123 लोगों को सुरक्षित बचाया

0

काठमांडू : नेपाल में रसुवा की भोटेकोशी नदी में बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद खोज एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर शुरू है। नेपाली सेना ने आज सुबह हेलीकॉप्टर के जरिए 123 लोगों का सुरक्षित निकाल लिया। इनमें 21 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं।

नेपाली सेना के अनुसार, टिमुरे क्षेत्र से 95 लोगों, हाकु स्थित एक जलविद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे 7 लोगों और लापता 21 भारतीय पर्यटकों को जीवित सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

सेना ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र की अन्य सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार

अकबरनगर में गंगा का रौद्र रूप, कई गांवों में घुसा पानी, एनएच-80 पर मंडराया खतरा

Exit mobile version