Home राज्य Bihar BSFC Vacancy 2026: 259 पदों पर सरकारी भर्ती, 24 सितंबर तक...

Bihar BSFC Vacancy 2026: 259 पदों पर सरकारी भर्ती, 24 सितंबर तक करें आवेदन

0

Bihar BSFC Vacancy 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन (BSFCSC) में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। BCECEB के माध्यम से होने वाली इस भर्ती में कुल 259 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इस भर्ती में सहायक प्रबंधक, सहायक लेखा पदाधिकारी, लेखापाल, गुणवत्ता नियंत्रक और निम्नवर्गीय लिपिक (LDC) के पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BSFC Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी?

भर्ती के तहत कुल 259 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें सबसे ज्यादा 123 पद LDC के हैं, जबकि 81 पद सहायक प्रबंधक के लिए हैं। अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

पदों के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता?

सहायक प्रबंधक: MBA या PGDBM
सहायक लेखा पदाधिकारी: CA/B.Com के साथ 5 वर्ष का संबंधित अनुभव
लेखापाल: B.Com के साथ संबंधित अनुभव
गुणवत्ता नियंत्रक: B.Sc Agriculture या B.Tech Food Technology
LDC: किसी भी विषय में स्नातक डिग्री और कंप्यूटर टाइपिंग की योग्यता

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले अपने पद की निर्धारित योग्यता और अनुभव की शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें।

BSFC Recruitment 2026: उम्र सीमा

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम उम्र सीमा वर्ग के अनुसार अलग-अलग है।

सामान्य वर्ग के पुरुष: 37 वर्ष
सामान्य वर्ग की महिला, BC और EBC: 40 वर्ष
SC और ST: 42 वर्ष

आयु की गणना भर्ती के आधिकारिक नियमों के अनुसार की जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार पे-मैट्रिक्स के तहत वेतन मिलेगा। LDC पद पर लेवल-2 के तहत ₹19,900 मूल वेतन निर्धारित है। वहीं, सहायक प्रबंधक समेत उच्च पदों पर लेवल-7 के तहत 44,900 रूपये तक मूल वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य, EWS, BC और EBC वर्ग: 1,200 रुपया
SC, ST और दिव्यांग अभ्यर्थी: 600 रुपया

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

BSFC Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 अगस्त 2026
आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 24 सितंबर 2026
आवेदन में सुधार: 26 से 28 सितंबर 2026
परीक्षा और एडमिट कार्ड: BCECEB द्वारा बाद में जारी किया जाएगा

BSFC Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Food and Civil Supplies Corporation Ltd Online Application Portal के लिंक पर क्लिक करें। नया रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य जरूरी जानकारी भरें। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका

बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन की यह भर्ती ग्रेजुएट और प्रोफेशनल योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। खासतौर पर LDC के 123 और सहायक प्रबंधक के 81 पद उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका लेकर आए हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में पदवार योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

अवैध वसूली के आरोप में थानाध्यक्ष हटाए गए, पुलिस केंद्र भेजे गए

Exit mobile version