Homeराज्यतेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला, बोले- GDP के आंकड़े गिनने से...

तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला, बोले- GDP के आंकड़े गिनने से नहीं बदलेगी देश की हकीकत

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश का युवा सरकार की नीतियों से नाराज है और अगर नौजवान निर्णय लेने और नीति निर्माण की प्रक्रिया में भागीदार बनते हैं, तो यह लोकतंत्र के लिए खुशी की बात होगी।

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार लगातार GDP के आंकड़े गिनाती है, लेकिन देश की जमीनी हकीकत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंकड़ों को बेहतर दिखाने में व्यस्त है, जबकि आम लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि देश में बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है। लोगों की आय में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो रही, जबकि उनके खर्च लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि सरकार को आर्थिक आंकड़ों के साथ-साथ आम जनता की वास्तविक स्थिति पर भी ध्यान देना चाहिए।

वहीं, प्रशांत किशोर की ओर से लगाए गए डस्टबिन घोटाले के आरोपों पर भी तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने से पहले प्रशांत किशोर को यह स्पष्ट करना चाहिए कि तत्कालीन मंत्री मंगल पांडेय के साथ उनके क्या संबंध रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अगर इस कथित घोटाले में उनका नाम होता तो क्या CBI और ED उन्हें अब तक छोड़ देतीं?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments